HomeRAIPURमहादेव सट्टा मामला: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

महादेव सट्टा मामला: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Published on

महादेव सट्टा मामला: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

0 सट्टे के पैसे से खरीदा था बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट, दुबई में 18 प्रॉपर्टी जब्त
Mahadev Satta case: रायपुर/नई दिल्ली। महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां ईडी ने कुर्क(अटैच) कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें 18 संपत्तियां दुबई में, 2 संपत्तियां नई दिल्ली में, इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1700 करोड़ रुपए हैं। इसमें बुर्ज खलीफा का अपार्टमेंट भी शामिल है। जांच में ये बात सामने आई है कि सौरभ ने सट्टे के पैसे से ये लग्जरी बंगले कार खरीदे थे। बता दें कि ईडी सट्टे से जुड़े आरोपियों को भगोड़ा घोषित किए जाने की प्रक्रिया भी कर रही है।

दुबई के प्राइम लोकेशन पर थी लग्जरी प्रॉपर्टी

ईडी के मुताबिक, अटैच की गई विदेशी संपत्तियां दुबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं, जिनमें दुबई हिल्स एस्टेट (हिल्स व्यू, फेयरवे रेसिडेंसी, सिदरा)  में लग्जरी विला और अपार्टमेंट, बिजनेस बे और एसएलएस होटल्स एंड रेसिडेंसेस में हाई-एंड अपार्टमेंट और बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट शामिल है।

मुख्य आरोपी से जुड़ी बताई गई संपत्तियां

ईडी के अनुसार, ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हैं, जिन्हें उनके और उनके सहयोगियों के नाम पर कंट्रोल किया जा रहा था। इनमें विकास छपारिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन तिब्रेवाला और सुरेंद्र बागड़ी शामिल हैं।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!