HomeRAIPURसरकारी हेल्थ सेंटर का कैल्शियम सिरप क्वालिटी टेस्ट में फेल,53 दवा के...

सरकारी हेल्थ सेंटर का कैल्शियम सिरप क्वालिटी टेस्ट में फेल,53 दवा के सैंपल घटिया पाए गए

Published on

सरकारी हेल्थ सेंटर का कैल्शियम सिरप क्वालिटी टेस्ट में फेल,53 दवा के सैंपल घटिया पाए गए

रायपुर।देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लिए गए कैल्शियम सिरप का सैंपल क्वालिटी जांच में फेल हो गया है। दिसंबर में गर्भवती महिला को दिए गए सिरप की बोतल में मांस का लोथड़ा होने की शिकायत के बाद मामला सामने आया था। सालभर में औषधि परीक्षणशाला में 926 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 53 नमूने अमानक पाए गए।
देवपुरी यूपीएचसी में पहुंची महिला को जांच के बाद चिकित्सकीय स्टाफ ने कैल्शियम सिरप दिया था। घर जाकर महिला ने महिला ने सिरप की बोतल खोला तो उसमें चिपचिपी वस्तु नजर आई। महिला अपने पति के साथ हेल्थ सेंटर पहुंची और इस पर आपत्ति की।उन्होंने संदेह जताया था कि सिरप में मांस का लोथड़ा है और इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ था। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दूसरे दिन यानी 8 दिसंबर को जाकर सैंपल उठाए थे। लैब से जांच पूरी होने के बाद कुछ समय पहले रिपोर्ट जांच अधिकारियों को दी गई है जिसमें अमानक बताया गया है। सिरप में कैल्शियम सहित अन्य फार्मूला बराबर मात्रा में हैं मगर इसमे कैल्शियम के घुलनशील (साल्वेंट) की जो प्रक्रिया है वह तय मापदंड को पूरा नहीं करती । रिपोर्ट के आधार पर विभागीय टीम आगे की कार्रवाई करेगी। इसके अलावा औषधि प्रयोगशाला में वर्ष 2025-26 में 926 सैंपलों की जांच की गई जिसमें अमानक मिले 53 नमूने की रिपोर्ट के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने
कार्रवाई की।
दवाओं के 18 केस न्यायालय में लंबित
पिछले साल जांच पूरी होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवाओं से संबंधित 18 केस न्यायालय में पेश किए गए। इनमें 9 मिलावटी 1 नकली, 3 प्रतिबंधित, 3 बिना लायसेंस दवाओं की बिक्री तथा अमानक दवाओं के दो केस न्यायालय में पेश कर चुकी है। सालभर में विभागीय टीम ने राज्य में 13519 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद कमियां मिलने पर 508 का निलंबन और 71 का लाइसेंस निरस्त किया है। इस अवधि में 300 प्रकार की छापेमारी कर 7 लाख दवाएं अवैध अवैध पाद भंडारण रूप में जब्त किए गए।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!