HomeRAIPUR14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और...

14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना…

Published on

14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना…

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसी वजह से प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग ने 13 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।  इसके अलावा 14 और 15 मार्च को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Latest articles

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश…

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश... रायगढ़।जिले के घरघोड़ा फारेस्ट...

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने...

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी रायपुर। जनता छत्तीसगढ़...

KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक सपन्न

KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक...

More like this

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश…

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश... रायगढ़।जिले के घरघोड़ा फारेस्ट...

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने...

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी रायपुर। जनता छत्तीसगढ़...
error: Content is protected !!