HomeRAIPURटिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली 'हाथ' और असली चरित्र...

टिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली ‘हाथ’ और असली चरित्र : केदार कश्यप

Published on

टिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली ‘हाथ’ और असली चरित्र : केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ हो या हरियाणा, कांग्रेस में जनसेवा नहीं, केवल ‘जेब सेवा’ के आधार पर बँटते हैं टिकट’

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और उनके पति के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के दृष्टिगत कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी में योग्यता और निष्ठा की कोई जगह नहीं है और वहाँ केवल टिकटों की ‘नीलामी’ होती है।

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा का यह वीडियो कोई अपवाद नहीं है, बल्कि कांग्रेस की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। कांग्रेस का ‘मोहब्बत की दुकान’ का नारा दरअसल ‘टिकट की दुकान’ में बदल चुका है। हरियाणा महिला कांग्रेस की पदाधिकारी ही जब टिकट के बदले लेन-देन की बात सार्वजनिक कर रही हैं, तो समझा जा सकता है कि शीर्ष नेतृत्व किस कदर भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी इसी भ्रष्ट ‘राजनीतिक चरित्र’ के कांग्रेसियों द्वारा किए गए खुलासों की याद दिलाते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि यह बीमारी केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी नेतृत्व पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए थे।

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि पिछले चुनाव के समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर कई दावेदारों ने खुले मंच से कहा था कि जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर केवल ‘पैसे वालों’ को तवज्जो दी गई। जब पार्टी का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ही वसूली में लगा हो, तो वहाँ जनता के विकास की बात करना बेमानी है।सीधे हमले में कहा कि कांग्रेस ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। जो प्रत्याशी लाखों-करोड़ों की सौदेबाजी कर टिकट पाएगा, वह जीतने के बाद जनता की सेवा करेगा या अपने निवेश की वसूली? मंत्री कश्यप ने कहा कि हरियाणा का यह वीडियो उस लूटतंत्र का एक और ताजा ट्रेलर है, जिसे कांग्रेस पूरे देश में चला रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने तो इन्हें धूल चटा दी है, अब अन्य राज्यों की बारी है।

Latest articles

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

More like this

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...
error: Content is protected !!