Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » KORBA
    KORBA

    कलेक्टर ने खेत में उतरकर फसलों का अवलोकन किया,किसानों ने बिजली की समस्या बताई

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने खेत में उतरकर फसलों का अवलोकन किया,किसानों ने बिजली की समस्या बताई

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित

    विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश

    पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने का दिया भरोसा

    कोरबा। साल के घने जंगलों के बीच हल्की गर्म हवाओं के साथ पेड़ों से झरते पत्तों और दूर-दूर तक सूखे नजर आते खेतों को पार करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत जब आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक लबालब पानी और हरियाली से भरे खेतों का दृश्य सामने आया। इस मनोहारी दृश्य को देखकर न केवल उनकी गाड़ी रुकी, बल्कि हरियाली और सुकून से भरे इस वातावरण को देखकर उनकी नजरें भी कुछ पल के लिए ठहर गईं।
    गर्मी के मौसम में मक्का, मूंगफली और उड़द की लहलहाती फसल देखकर कलेक्टर ने स्वयं खेत तक जाने का निर्णय लिया। टेढ़े-मेढ़े रास्तों, धूल और कीचड़ की परवाह किए बिना वे खेत में उतरे और उन किसानों से संवाद किया, जिन्होंने पानी की उपलब्धता और अपनी मेहनत के दम पर गर्मी के मौसम में भी फसल लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया है।


    कलेक्टर दुदावत ने कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बरपाली के कलमीटिकरा में लबेद जलाशय से सिंचित क्षेत्र में किसानों द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के अंतर्गत किए जा रहे नवाचार और फसल उत्पादन का करीब से अवलोकन किया। उन्होंने मक्का, उड़द और मूंगफली की खेती कर रहे किसान टीकाराम राठिया और सहदेव राठिया से चर्चा कर उनकी खेती और शासन की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी ली।
    किसानों ने बताया कि धान की फसल बेचने के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि 28 फरवरी को ही उनके खातों में प्राप्त हो गई है। यहाँ कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पास में स्थित लबेद जलाशय से पर्याप्त पानी मिलने के कारण गर्मी के मौसम में भी फसल लेने में कोई विशेष परेशानी नहीं होती।


    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत मक्का, डीएमएफ से मूंगफली तथा दलहन आत्मनिर्भर योजना के तहत उड़द की खेती की जा रही है। कलेक्टर ने खेत में उतरकर फसलों का अवलोकन किया और किसानों को पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों की संभावनाओं पर भी ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसान चाहें तो इन फसलों की ओर भी आगे बढ़ सकते हैं और शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
    किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर में मक्का, 9 हेक्टेयर में उड़द तथा 21 हेक्टेयर में मूंगफली की खेती की जा रही है। इस दौरान किसानों ने विद्युत कटौती के कारण सिंचाई प्रभावित होने की शिकायत कलेक्टर से की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को फोन कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कुछ किसानों ने खेतों तक विद्युत खंभे गिराने के बावजूद उन्हें खड़ा नहीं किए जाने की समस्या भी बताई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से फसल उत्पादन बढ़ाने तथा अन्य आवश्यक मार्गदर्शन के संबंध में भी जानकारी ली और कहा कि किसानों को जो भी तकनीकी मार्गदर्शन चाहिए, वह उपलब्ध कराया जाएगा।
    इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग तथा सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले,एसडीएम सरोज महिलांगे भी उपस्थित रहे।
    लबेद जलाशय में पुल निर्माण के लिए परीक्षण के निर्देश
    ग्राम कलमीटिकरा में किसानों ने कलेक्टर के समक्ष मांग रखी कि लबेद जलाशय के पास एक पुल का निर्माण आवश्यक है, जिससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके। किसानों के आग्रह पर कलेक्टर ने खेत की मेड़ों पर लगभग एक किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर स्थल का निरीक्षण किया और जल संसाधन विभाग को पुल निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

    मुढूनारा में ड्रिप सिंचाई से तरबूज की खेती का किया अवलोकन

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्राम मुढूनारा में किसान टीकाराम द्वारा लगभग 6 एकड़ में ड्रिप सिंचाई पद्धति से की जा रही तरबूज की खेती का भी अवलोकन किया। किसान ने बताया कि गांव के पांच किसान मिलकर वर्ष में तीन बार फसल लेते हैं, जिससे प्रत्येक किसान को लगभग एक लाख रुपये तक की आय हो जाती है।
    कलेक्टर ने किसानों को शकरकंद, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को पॉलीहाउस और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की दिशा में भी आगे बढ़ने की सलाह दी तथा सिंचाई रकबा बढ़ाने और ड्रिप सिंचाई के विस्तार के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026

    कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

    August 12, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

    July 23, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.