Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी(BJP) द्वारा राज्यसभा चुनाव(Rajya Sabha) के लिए घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (Smt. Laxmi Verma)ने गुरुवार के गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन(Chhattisgarh Legislative Assembly) में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले श्रीमती वर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) स्थित ‘स्मृति मंदिर’ पहुँचकर भाजपा के पितृपुरुषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

    भाजपा के महिला सशक्तीकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण : साय

    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन दाखिले के बाद विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगीं। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह उम्मीदवारी न केवल राजनीतिक दायित्व है, बल्कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास, सम्मान और सहभागिता का प्रतीक भी है। श्रीमती वर्मा को प्रत्याशी बनाना भाजपा के महिला सशक्तीकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    प्रदेश के हितों को दिल्ली में और मजबूती मिलेगी : देव

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि श्रीमती वर्मा एक निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। राज्यसभा के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का सम्मान है। उनके अनुभव से प्रदेश के हितों को दिल्ली में और मजबूती मिलेगी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का यह प्रतिफल है। केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है। उनकी उम्मीदवारी प्रदेश के विकास और नारी शक्ति के उत्थान के लिए एक मील का पत्थर है।

    छत्तीसगढ़ की योजनाओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा : शर्मा

    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्रीमती वर्मा का राज्यसभा जाना छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए गौरव की बात है। वे संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप प्रदेश की आवाज बुलंद करेंगी। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से केंद्र में छत्तीसगढ़ की जनहितकारी योजनाओं और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

    लक्ष्मी वर्मा ने संगठन, समाज, और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है : पाण्डेय

    भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पाण्डेय ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को सदन के उच्च पटल तक पहुँचाना केवल भाजपा में ही संभव है। श्रीमती वर्मा को बधाई देते हुए डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती वर्मा ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर संगठन और समाज, विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। यह निर्णय ‘नारी सशक्तीकरण’ के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रतीक : उसेण्डी

    भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने मातृशक्ति को नेतृत्व का अवसर प्रदान करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती वर्मा का चयन नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में उनका अनुभव अब देश की सबसे बड़ी पंचायत (राज्यसभा) में छत्तीसगढ़ की आवाज को और बुलंद करेगा। राज्यसभा में वह छत्तीसगढ़ की आवाज़ को प्रमुखता से रखेंगीं।

    पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी : लक्ष्मी वर्मा

    भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे एक साधारण कार्यकर्ता का सम्मान बताया। श्रीमती वर्मा ने कहा कि वह सदन में वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को मजबूती से रखेंगी। एक महिला प्रतिनिधि के रूप में, वे महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विधायी स्तर पर सक्रिय प्रयास करेंगी। पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास करेंगीं। उनका लक्ष्य जनहित के मुद्दों को सदन के पटल पर लाना और अपने क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाना है।

    ये रहे उपस्थित

    इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय सुश्री सरोज पांडेय व सुश्री लता उसेण्डी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण रामविचार नेताम, केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, दयालदास बघेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता/सांसद संतोष पाण्डेय तथा सांसदगण बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल व देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज सहित मंत्रीगण, भाजपा सांसद, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.