HomeRAIPURप्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव...

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

Published on

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियाँ साझा करें।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Latest articles

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित-ABVP दीपका

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए...

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है – लक्ष्मी वर्मा

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है - लक्ष्मी वर्मा श्रीमती वर्मा...

जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड पर पुलिस

जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

More like this

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित-ABVP दीपका

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए...

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है – लक्ष्मी वर्मा

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है - लक्ष्मी वर्मा श्रीमती वर्मा...

जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड पर पुलिस

जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड...
error: Content is protected !!