तौलीपाली कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, उरगा-कुदमुरा मार्ग किया जाम
कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र के तौलीपाली में कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर ग्रामीणों ने उरगा-कुदमुरा मार्ग को जाम कर दिया। कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जारी है। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।
ग्रामीणों की मांग है कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया रदद् की जावे।और क्षेत्र में कोल ब्लॉक से खनन न किया जावे।पिछले एक साल से ग्रामीण इस प्रक्रिया का विरोध करते आरहे है।लेकिन क्षेत्र में हवाई एवम ड्रोन सर्वे को देख ग्रामीण का गुस्सा फूटा और आसपास के ग्रामीण एकत्रित होकर आज सड़क जाम कर दिया।
लोगों को हो रही परेशान
उरगा से कुदमुरा की ओर जाने वाले कोरबा,जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जशपुर खरसिया की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस गए। गांव वालों ने दो पहिया वाहन और पैदल चलने वालों को भी रोक दिया है। जाम के कारण ऐसे लोगों को मुसीबत का सामाना करना पड़ा।लेकिन ग्रामीणों का समर्थन भी कर रहे है।
















































