HomeBlogजिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

Published on

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के निर्देशानुसार “निश्चय” कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक जी.एस. शोरी की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में 490 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना एवं उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। प्रशिक्षित योगाचार्य राजेश कन्नोजिया द्वारा बंदियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। शिविर के दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाएं कराई गईं। योग विशेषज्ञ ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता एवं अवसाद में कमी आती है तथा आत्मानुशासन, संयम और सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस प्रकार के आयोजनों से बंदियों में आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन एवं नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Latest articles

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा रायगढ़।...

यौन उत्पीड़न मामला : फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

यौन उत्पीड़न मामला : फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को...

More like this

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा रायगढ़।...
error: Content is protected !!