Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को छत्तीसगढ़ की धरती पर उतारने वाला एक जन-हितैषी और समावेशी बजट बताया है।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़िया लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब यह बजट ‘ज्ञान’ की प्रगति सुनिश्चित करते हुए राज्य को विकास की ‘गति’ प्रदान करने के ‘संकल्प’ को सिद्ध करेगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने बजट की ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम) थीम की सराहना की और कहा कि 1.72 लाख करोड़ का यह बजट छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करेगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पर बिना कोई टैक्स डाले छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कैसे बेहतर हो और विकास कार्यों के लिए कैसे सरकार अधिकतम राशि खर्च कर सके, इस दृष्टि से प्रदेश सरकार के बजट-2026-27 में जो प्रावधान हैं, वे काबिल-ए-तारीफ हैं। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में बड़ा कदम है।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में 23 नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसी प्रकार अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में 100 करोड़ रु. की लागत से ‘शिक्षा शहर’ का निर्माण बस्तर के भविष्य को बदल देगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और रायपुर में आधुनिक खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निर्माण प्रदेश के स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूती देगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन ने कहा कि बजट में बस्तर की इंद्रावती नदी पर मातवर और देउरगांव बैराजों के लिए 2,024 करोड़ का प्रावधान किसानों की सिंचाई क्षमता को बढ़ाएगा। साथ ही ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होम स्टे योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा कि 23 नए औद्योगिक पार्क लग रहे हैं जिससे प्रदेश में रोजगार की संभावनाएं प्रबल होंगी, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजेस की घोषणा से अब हमारे बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने ‘रानी दुर्गावती योजना’ की घोषणा कर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। जन्म लेने वाली बच्चियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1.50 लाख रुपये की राशि प्रदान करना प्रदेश की नारी शक्ति के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं को निरंतर मिल रही सहायता और नई ‘लखपति भ्रमण दीदी योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कहा कि अधोसंरचना विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का जो अलॉटमेंट किया गया है, उससे प्रदेश में पुल-पुलिया का, सड़कों का, स्कूलों का, अस्पतालों का जो निर्माण होगा, उससे हमारे प्रदेश के लोगों को बहुत बेहतर सुविधाएँ मिलेंगीं।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के.एस. चौहान ने कहा कि रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी और एयरप्लेन की कनेक्टिविटी ये सारी कनेक्टिविटी बढ़ने से छत्तीसगढ़ अब विश्व में निवेश का एक बड़ा केंद्र बनेगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि यह बजट इंटेंट, इनीशिएटिव, इम्प्लीमेंट और इम्पैक्ट के मॉडल पर आधारित है। यह बजट सुनिश्चित कर रहा है कि क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करते हुए विकास हर समुदाय, विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछडे वर्गों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक पहुँचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.