HomeRAIPURकवासी लखमा कुछ शर्तों के साथ बजट सेशन में शामिल हो सकेंगे,...

कवासी लखमा कुछ शर्तों के साथ बजट सेशन में शामिल हो सकेंगे, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दी इजाज़त

Published on

कवासी लखमा कुछ शर्तों के साथ बजट सेशन में शामिल हो सकेंगे, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दी इजाज़त

रायपुर ।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शर्तों के साथ कोंटा विधायक कवासी लखमा को विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी है। डॉ. सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दो टूक कहा कि यदि शर्तों का उल्लंघन हुआ, तो अनुमति तुरंत निरस्त होगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक लखमा प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किए गए थे। वे पिछले सालभर रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में निरुद्ध रहे। उन्हें गत 3 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है।

विधायक को इन शर्तों का करना होगा पालन

अपने विधानसभा आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी देनी होगी। प्रेस कांफ्रेंस करने और न्यायालयीन मामले में बाइट देने की अनुमति नहीं होगी। विधानसभा क्षेत्र कोंटा नहीं जा पाएंगे, लेकिन क्षेत्र की समस्या सदन में उठा सकेंगे। उन्हें एक सक्रिय मोबाइल नंबर देना होगा, जिसमें तत्काल संपर्क किया जा सके। न्यायालयीन मामले में चल रहे मसले के किसी भी गुण-दोष पर कोई बात नहीं करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधायक श्री लखमा ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बजट सत्र में शामिल होने का आवेदन दिया और आग्रह किया। उनके इस आग्रह पर 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता विवेक शर्मा से अभिमत मांगा गया। महाधिवक्ता ने 11 फरवरी को लखमा के आवेदन पर अभिमत दिया, जिसके बाद डॉ. सिंह ने कवासी लखमा को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दे दी है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!