Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » JANJGIR-CHAMPA
    JANJGIR-CHAMPA

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जिला जेल में मुलाकात की, कांग्रेसियों की उमड़ी भीड़

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जिला जेल में मुलाकात की, कांग्रेसियों की उमड़ी भीड़

    चांपा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जिला जेल में मुलाकात करने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश,पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेल के सामने और आसपास कांग्रेसियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की चाल बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष में बैठी भाजपा जनता की भलाई के लिए काम करने के बजाय विपक्ष के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर छलपूर्वक कार्रवाई करवा रही है, जो पूरी तरह गलत है।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पूरी तरह निर्दोष हैं। सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने गलत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है।
    पुलिस थाना चांपा में दर्ज मामले के अनुसार प्रार्थी राजकुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्तमान विधायक बालेश्वर साहू द्वारा उनके एवं उनके परिवार के साथ कूट रचना करते हुए लगभग 42 लाख रुपये की राशि का फर्जी तरीके से आहरण किया गया। शिकायत के आधार पर चांपा थाना में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जनवरी को न्यायालय में दो संदूक भरकर चालान पेश किया। न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायाधीश ने जमानत आवेदन खारिज करते हुए विधायक को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार विधायक बालेश्वर साहू को 22 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है।

    बहरहाल, इस मामले को लेकर कांग्रेसियों और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। समर्थकों का आरोप है कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को जनता की भलाई के काम करने से रोकने के लिए सत्ता पक्ष के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। समर्थकों का कहना है कि आने वाले समय में “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

    August 1, 2026

    दीवाली की रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या,जांच में जुटी पुलिस…

    October 21, 2025

    नैला दुर्गा पूजा: देवी मां की 35 फुट ऊँची, सोने और हीरे से जड़ी प्रतिमा,अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहे भक्त

    September 29, 2025

    महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोरबा के चार संदिग्ध हिरासत में

    May 20, 2025

    शराब दुकान में डकैती, तिजोरी उखाड़कर ले गए बदमाश

    January 8, 2025

    मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने कुचला, 2 की हालत गंभीर, पिकअप जब्त, चालक फरार

    October 7, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.