HomeRAIPURरायपुर प्रेस क्लब का चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूर्ण,अध्यक्ष पद के लिए 6...

रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूर्ण,अध्यक्ष पद के लिए 6 और महासचिव के 8 दावेदार

Published on

रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूर्ण,अध्यक्ष पद के लिए 6 और महासचिव के 8 दावेदार

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब का चुनावी दंगल पूरी तरह सज चुका है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही पत्रकारिता जगत के बड़े-बड़े सूरमा मैदान में उतर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए जहां 6 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, वहीं महासचिव पद के लिए 8 दावेदार हैं। कुल मिलाकर अलग-अलग पदों के लिए 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिल रही है।अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने हैं। चार बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसद्कर, पूर्व अध्यक्ष के.के. शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर एक-दूसरे को सीधी चुनौती दे रहे हैं।

अनिल पुसद्कर : रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुस्दकर प्रेस क्लब के सबसे लंबे कार्यकाल वाले अध्यक्ष रह चुके हैं। पत्रकारिता और अध्यक्ष दोनों का उन्हें अनुभव है वे इस बार अपने पुराने वोट बैंक के सहारे मैदान में हैं और प्रेस क्लब में कथित आर्थिक अनियमितताओं को बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।

कृष्ण कुमार शर्मा : पूर्व अध्यक्ष के.के. शर्मा प्रेस क्लब में महासचिव, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि पिछले अध्यक्षीय चुनाव में उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जिससे उनकी छवि को झटका लगा था इस बार पुरानी मतदाता सूची के आधार पर फिर से किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रफुल्ल ठाकुर : वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पिछले चुनाव में कई दिग्गजों को हराकर चौंकाया था। इस बार उनका पैनल बिखरा हुआ नजर आ रहा है। हिसाब-किताब में गड़बड़ी, टीम के भीतर मतभेद और नाराजगी जैसे मुद्दे उनके लिए चुनौती बने हुए हैं, बावजूद इसके वे अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाकर समर्थन मांग रहे हैं। हालांकि प्रचार के दौरान सदस्यों से बहस की खबरें भी आम हो चली है।

सुनील नामदेव : चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव के मैदान में उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में अपनी आक्रामक और टारगेटेड पत्रकारिता के कारण सुर्खियों में रहे सुनील नामदेव कई विवादों और मामलों के चलते चर्चा में रहे हैं। प्रेस क्लब की राजनीति का समीकरण भले ही उनके पक्ष में न दिखे, लेकिन मित्र मंडली और पूर्व मुख्यमंत्री के खेमे समर्थन के भरोसे वे मुकाबले में डटे हैं।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!