Homebreaking newsKORBA :कलेक्टर और एसपी ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण

KORBA :कलेक्टर और एसपी ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण

Published on

KORBA :कलेक्टर और एसपी ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण

तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वसंत ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेटिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी बैठक व्यवस्था, कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक है, अतः इसकी तैयारी सौंदर्य, व्यवस्था और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट स्तर पर की जाए।

कलेक्टर ने पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा विभागीय स्टालों के स्थान निर्धारण के लिए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के ईई  जी.आर. जांगड़े, एसडीएम सरोज महिलांगे, विद्युत, यांत्रिकी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
स/कमलज्योति

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!