HomeCHHATTISGARHप्रधानमंत्री मोदी आज अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे… यह छत्तीसगढ़ होते...

प्रधानमंत्री मोदी आज अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे… यह छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा और गुजरात के बीच चलेगी

Published on

प्रधानमंत्री मोदी आज अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे… यह छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा और गुजरात के बीच चलेगी

रायपुर।छत्तीसगढ़ होते हुए नए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। इसका ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महासमुंद, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर दिया गया है। दरअसल ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) के बीच इस नई ट्रेन को चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। यह नई ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक सीधी लंबी दूरी की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी और पूर्वी, मध्य व पश्चिम भारत के अनेक महत्वपूर्ण जिलों और शहरों को जोड़ेगी। इसके बाद नियमित समयसारिणी में परिचालन होगा। इससे प्रदेश के यात्रियों को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

रविवार सुबह 4.15 बजे आएगी रायपुर

 नई ट्रेन 09021 उधना-ब्रहपुर स्पेशल एक्स. 10.50 बजे उधना से रवाना होकर मध्य रात्रि 1.20 बजे गोंदिया, 3.33 बजे दुर्ग, 4.15 बजे रायपुर स्टेशन आएगी। यहां से होते हुए अगले दिन शाम 5.35 बजे ब्रहपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 09022 ब्रहपुर-उधना दोपहर 12.00 बजे ब्रहपुर से निकलेगी। जो कि रायपुर मध्य रात्रि 2.20 बजे, 3.15 बजे दुर्ग, 5.25 बजे गोंदिया स्टेशन होते हुए उसी दिन रात्रि 9.00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!