HomeRAIPURसरकार बदलते ही एक्शन में प्रशासन, सुशील आनंद बोले – बुलडोजर भय...

सरकार बदलते ही एक्शन में प्रशासन, सुशील आनंद बोले – बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक, कानून के हिसाब से करें कार्रवाई

Published on

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन के एक्शन को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, अधिकारी मर्यादाओं के इतर जाकर काम ना करें। आज भाजपा की सरकार है अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई आप कर रहे तो गलत है।ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। अगर किसी ने गलत किया है तो कानून के तहत कार्रवाई करें।रोजी रोटी पर बुलडोजर चला रहे हैं। हम विपक्ष पर रहकर लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़े :छात्रवृत्ति के लिए Online आवेदन 30 दिसंबर तक 

सरकार बदलने के बाद पुलिस गुंडे बदमाशों की सूची लेकर घूम रही। इस सवाल पर शुक्ला ने कहा, जब जब सरकार बदलती है कई अधिकारी अतिस्वामी भक्ति और और ओवरएक्टिंग करते हैं। कानून के हिसाब से शासन चलता है। बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक है. आप कानून के हिसाब से कार्रवाई करें। राजनीति और जुमलेबाजी के लिए इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने के सवाल पर सुशील आनंद ने कहा, हर सरकार की प्राथमिकता होती है। गोधन न्याय योजना ऐसी जिसकी प्रधानमंत्री ने भी तारीफ की थी. आगे इसको चालू करना नहीं करना बीजेपी के ऊपर है, लेकिन दलगत राजनीति से उठकर इसे आगे बढ़ाएं।

स्काई वॉक को लेकर राजेश मूणत के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, हर सरकार की अपनी प्राथमिकताएं होती है। सरकार बनी है तो अपने आधार पर काम करेंगे। स्काई वॉक से कांग्रेस को लेना देना नहीं है।स्काई वॉक बीजेपी के भ्रष्टाचार का स्मारक है और हमेशा रहेगा।

Latest articles

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन 8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक...

More like this

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...
error: Content is protected !!