Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » दुनिया
    दुनिया

    Asia Cup – बहिष्कार की धमकी के बाद भी पाकिस्तान UAE के खिलाफ खेलने के लिए कैसे राजी हुआ?

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Asia Cup – बहिष्कार की धमकी के बाद भी पाकिस्तान UAE के खिलाफ खेलने के लिए कैसे राजी हुआ?

    दुबई। भारत के खिलाफ मैच के दौरान ‘नो हैंडशेक’ विवाद के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में पाकिस्तान ने कहा था कि ‘नो हैंडशेक’ में रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की भूमिका थी। पाकिस्तान ने पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग आईसीसी से की थी और ऐसा न होने की स्थिति में एशिया कप से बहिष्कार करने की धमकी दी थी। बुधवार को दुबई में पाकिस्तान एशिया कप में यूएई के खिलाफ उतरी है। रेफरी पाइक्रॉफ्ट को भी आईसीसी ने हटाया नहीं है। फिर, पाकिस्तान का खेलना संभव कैसे हुआ?

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई और पाकिस्तान मैच से पहले रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पीसीबी से भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद के लिए माफी मांगी। पीसीबी के मुताबिक पाइक्रॉफ्ट ने गलतफहमी को विवाद का कारण बताया।

    पीसीबी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एंडी पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और कप्तान सलमान अली आगा के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बैठक में पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा, कप्तान आगा और कोच हेसन पाइक्रॉफ्ट से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईसीसी से वसीम खान भी मौजूद थे।

    पाइक्रॉफ्ट के माफी मांगने के बाद पीसीबी ने यूएई के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति दी।

    पाकिस्तान-यूएई का मैच शुरू हुआ। मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे न होकर 8:30 में हुआ और मैच 8 बजे की जगह 9 बजे शुरू हुआ।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से यह दावा करते हुए एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की थी कि उन्होंने ने ही पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि टॉस के समय कप्तानों के बीच हाथ नहीं मिलाया जाएगा। हालांकि, आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शिकायत का अधिकार है, लेकिन रेफरी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। आईसीसी ने एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाने पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया था।

    –आईएएनएस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण प्रमोद कृष्णम छह साल के लिए कांग्रेस से बाहर

    February 11, 2024

    डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने बताए ‘ स्ट्रेस फ्री Exam के टिप्स

    February 10, 2024

    बड़ी घटना : वडोदरा में बोट पलटने से 12 विद्यार्थियों समेत 14 की मौत

    January 19, 2024

    18 को गर्भगृह में प्रवेश 22 को 12.20 से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा… बाल रूप में स्थापित होंगे भगवान राम 

    January 16, 2024

    भारत के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मालदीप के तीन मंत्री सस्पेंड

    January 8, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.