HomeRAIGARHअवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस ने 8 स्थानों पर की...

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस ने 8 स्थानों पर की छापेमारी, 36 लीटर महुआ शराब के साथ 8 आरोपी पकड़ाए

Published on

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस ने 8 स्थानों पर की छापेमारी, 36 लीटर महुआ शराब के साथ 8 आरोपी पकड़ाए

रायगढ़।मादक पदार्थों पर सख्त नियंत्रण के अभियान के तहत कल छाल थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई करते हुए ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) में एक साथ 8 ठिकानों पर दबिश देकर 36 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। सभी 8 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और विक्रय कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन पश्चात एक विशेष टीम गठित कर बुधवार को दबिश दी गई। अलग-अलग ठिकानों से 8 व्यक्तियों को महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

ग्राम महाराजगंज में फनेश कुमार कंमलवंशी के पास से 15 लीटर महुआ शराब, मोतीलाल राठिया उर्फ मोरध्वज से 7 लीटर, कमला बाई सारथी से 2 लीटर, धेनुराम राठिया से 2.5 लीटर और सरिता राठिया के पास से 2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं कटाईपाली (सी) में सुनीता राठिया से 2.5 लीटर, सरस्वती राठिया से 2 लीटर और ईश्वर सिंह राठिया से 3.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
मौके पर मौजूद सभी आरोपी शराब की बिक्री या भंडारण करते पाए गए, जिन्हें विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक मदन पटेल, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह, जगत, गोविंदराम बंजारे, प्रबंध कुमार राठिया, उमेंद्र उरांव, सतीश कुमार और महिला आरक्षक एमरेन्सिया ने अहम भूमिका निभाई।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!