उरगा-कुदमुरा मार्ग पर निकला दंतैल हाथी ,मचा अफरा-तफरी,देखें वीडियो…
छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के उरगा-कुदमुरा मार्ग पर एक दंतैल हाथी ने अफरा-तफरी मचा दी।हाथी तौलीपाली बांसबाड़ी के पास सड़क पर कर रहा था।हाथी को सड़क पर करते देख चालकों ने वाहन खड़ी कर दी। उस दौरान मार्ग पर कई लोग मौजूद थे।कई लोगों ने हाथी का वीडियो भी बनाया है।
वीडियो कुदमुरा वन परिक्षेत्र के तौलीपाली बासबाड़ी के पास का है। मंगलवार को शाम 5 बजे मार्ग पर आवाजाही करते लोगों ने एक दंतैल हाथी को मार्ग पर एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर जाते देखा।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।जब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
















































