HomeRAIPURकोयला घोटाला मामले में 2 साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार

कोयला घोटाला मामले में 2 साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार

Published on

कोयला घोटाला मामले में 2 साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी(Coal Levy) घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब दो साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी(Navneet Tiwari) को गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत पर अवैध कोल लेवी की योजना बनाने, धन इकट्ठा करने और उससे अर्जित अवैध धन का निवेश करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, कोयला घोटाला मामले में आरोपी नवनीत तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 7ए, 12 और आईपीसी की धारा 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नवनीत तिवारी 2022 में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद से फरार था। अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आरोपी लंबे समय तक कानून से बचता रहा, लेकिन आखिरकार ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे धर दबोचा।

पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद नवनीत तिवारी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सूत्रों के अनुसार, आरोपी से कोयला परिवहन परमिट घोटाले, धन उगाही की प्रक्रिया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!