HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन, सीएम साय होंगे पदेन अध्यक्ष, और...

छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन, सीएम साय होंगे पदेन अध्यक्ष, और राजस्व मंत्री वर्मा पदेन उपाध्यक्ष

Published on

छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन, सीएम साय होंगे पदेन अध्यक्ष, और राजस्व मंत्री वर्मा पदेन उपाध्यक्ष

रायपुर।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पदेन उपाध्यक्ष होंगे। प्राधिकरण में छत्तीसगढ़ के विधायकों या सांसदों में से अध्यक्ष द्वारा मनोनीत दो सदस्य शामिल किए जाएंगे। मुख्य सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य बनाया गया है। राहत आयुक्त को पदेन सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन में अनुभव रखने वाले गणमान्य नागरिकों में से अध्यक्ष द्वारा मनोनीत एक सदस्य और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव में से अध्यक्ष द्वारा मनोनीत दो सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। राजस्व विभाग के आदेश के मुताबिक प्राधिकरण की बैठक आवश्यकतानुसार ऐसे समय और स्थान पर होगी, जैसा अध्यक्ष द्वारा तय किया जाएगा। बैठकों की अध्यक्षता अध्यक्ष करेंगे। प्रत्येक सदस्य को एक वोट डालने का अधिकार होगा।

प्राधिकरण का प्रत्येक निर्णय बहुमत से लिया जाएगा, किन्तु बैठक की अध्यक्षता करने वाला व्यक्ति सामान्य परिस्थितियों में मतदान नहीं करेगा तथा मत बराबर होने की स्थिति में अध्यक्षता करने वाले व्यक्ति के पास निर्णायक मत होगा। बैठक की सूचना सचिव के हस्ताक्षर से कम से कम सात दिन पूर्व भेजी जाएगी। बैठक के लिए गणपूर्ति सदस्यों की 50 प्रतिशत होगी तथा गणपूर्ति के अभाव में बैठक उसी स्थान पर दो घंटे के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इस प्रकार स्थगित की गई बैठक के लिए गणपूर्ति आवश्यक नहीं होगी। राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ का कार्यालय प्राधिकरण का सचिवालय होगा। प्राधिकरण को ऐसी शक्तियां प्राप्त होंगी तथा वह ऐसे कार्य करेगा, जो अधिनियम द्वारा उसे प्रदत्त हैं। प्राधिकरण के गैर-सरकारी सदस्य ऐसे यात्रा एवं अन्य भत्तों के हकदार होंगे, जैसा राज्य सरकार समय-समय पर आदेश द्वारा निर्देशित करे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!