HomeKORBAKORBA : ट्रैफिक Police ने बिना नंबर प्लेट वाले 63 वाहनों के...

KORBA : ट्रैफिक Police ने बिना नंबर प्लेट वाले 63 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की

Published on

KORBA : ट्रैफिक Police ने बिना नंबर प्लेट वाले 63 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की

कोरबा। जिले में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सतत सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 जून 2025 को कोरबा यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे कुल 63 वाहनों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई से पूर्व सभी वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर से चोरी या अपराध से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया गया तथा संबंधित वाहन चालकों से रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि वैध दस्तावेज जांचे गए।

जिन गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थी,उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 55/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल ₹18,900 का समन शुल्क पर वसूला गया।बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग चोरी, लूट, नकबज़नी जैसी आपराधिक गतिविधियों में होने की आशंका अधिक होती है, जिससे उनकी पहचान में कठिनाई होती है। यह अभियान अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर स्पष्ट व वैध नंबर प्लेट लगवाएं, सभी वैध दस्तावेज साथ रखें एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!