HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

Published on

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ । मानसूनी गतिविधियों में इजाफा हुआ है जिसके चलते  दो दिनों से धूपछांव की स्थिति बन रही है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के।जिलों में तेज हवा, गरज के साथ मानसूनी बारिश की शुरूआत होने की संभावना है। बिलासपुर संभाग के जिलों में 15 जून के आसपास मानसून के दस्तक देने की संभावना है। कल 13 जून को प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बनी रही तो आगामी 15 जून के आसपास बिलासपुर जिले में मानसून प्रवेश के आसार हैं। 12 जून को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। तेज तपिश से परेशान लोगों की हर दिन मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार है, आसमान की ओर हर दिन आस लगाए देखते लोगों को झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवा चलने का इंतजार है, ताकि भीषण गर्मी से कुछ तो राहत मिले। अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। बीजापुर और उससे लगेजिलों में भारी वर्षा की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पंजाब के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओड़िशा के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह दक्षिण पश्चिम दिशा में ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। एक द्रोणिका उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उससे लगे ओड़िशा के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से तटीय कर्नाटक तक छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!