Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Blog
    Blog

    छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों में 15 स्थानों पर NIA छापेमारी

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJune 1, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों में 15 स्थानों पर NIA छापेमारी

    रायपुर। पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में सीआरपीएफ (CRPF)जवान मोतीराम जाट की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ((National Investigation Agency) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)समेत देश के 8 राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, टेरर फंडिंग(Terror funding) समेत अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े मामले में की गई।

    मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और असम राज्यों के 15 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने अलग-अलग जगहों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

    22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एनआईए भारत विरोधी साजिश से जुड़े़ सुराग जुटाने में लगी हुई है। संदिग्धों ने पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी लीक की थी। जानकारी लीक करने के बदले सभी आरोपियों को भारत में अलग-अलग माध्यमों से पैसे मिले थे, जिसकी जांच एनआईए की टीम कर रही है।

    गौरतलब है कि एनआईए ने 20 मई को आरसी-12/2025/एनआईए/डीएलआई के तहत केस दर्ज किया था। जिस मामले में आफिशियल सिक्रेट एक्ट, यूएपीए और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और टीम देश के अलग अलग राज्यों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

    26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था मोतीराम
    मोतीराम सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद पर तैनात था। उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। मोतीराम पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।
    एनआईए के मुताबिक, मोतीराम 2023 से पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी डिटेल शेयर कर रहा था। इसके लिए उसे अलग-अलग तरीकों से पैसे भी मिल रहे थे। पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद उसे 6 जून तक एनआईए की कस्टडी में भेजा गया है। वहीं उसे हिरासत में लेने के बाद एनआईए की टीम ने 8 राज्यों के 15 स्थानों पर छापा मारा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    आबकारी आरक्षक की नौकरी लगी, ज्वाइन नहीं किया, 29 की नियुक्ति निरस्त

    July 22, 2026

    एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    July 19, 2026

    गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

    May 3, 2026

    राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

    March 31, 2026

    RAIPUR : लक्ष्मीनारायण मंदिर की दान पेटी की चोरी

    March 15, 2026

    कांग्रेस की ‘अगली पीढ़ी’सूरज से चैतन्य तक,राजनीतिक विरासत नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी शुरू…पढ़े पूरी खबर

    March 2, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.