HomeCHHATTISGARHCG :धर्मान्तरण की कोशिश,पांच महिलाओं समेत नौ लोग को गिरफ्तार

CG :धर्मान्तरण की कोशिश,पांच महिलाओं समेत नौ लोग को गिरफ्तार

Published on

CG :धर्मान्तरण की कोशिश,पांच महिलाओं समेत नौ लोग को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 और भारतीय दंड संहिता की धारा 299 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

जिसमे पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने मधु टांडी (35), उसके पति राजेश पटेल (35), रिबैरो विलियम्स (36), ममता दीक्षित (50), शुभम दीप (24) उसकी मां सपन दीप (42), बिनी टांडी (30), नीता बघेल (40) और उसकी बेटी देवंती बघेल (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 29 मई की रात शिकायत मिली कि रायपुर नाका स्थित मधु टांडी के घर पर पास्टर ममता दीक्षित, विलियम्स, सुमनदीप, नीता बघेल, देवंती बघेल, बिन्नी टांडी, सतनदीप और राजेश पटेल समेत अन्य लोग एकत्र होकर ईसाई धर्म की प्रार्थना और भजन-कीर्तन कर रहे थे। आरोप है कि राजेश पटेल जैसे हिंदू परिवार के सदस्यों से धर्म परिवर्तन के लिए कहा जा रहा था। उनसे कहा गया कि उनके देवी-देवता किसी काम के नहीं हैं और ईसाई धर्म अपनाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। विवेचना के दौरान धर्मांतरण के प्रयास की पुष्टि होने पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!