HomeRAIPURसार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ मिलेगा

Published on

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ मिलेगा

रायपुर।राज्य सरकार ने जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ जारी कर दिया है। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलेगा। राशन कार्डधारी अपनी सुविधानुसार एक या तीन माह का चावल ले सकेंगे। तीन माह का चावल एक साथ लेने की बाध्यता नहीं होगी। अन्य सामग्री जैसे शक्कर, नमक, चना और गुड़ हर माह अलग से दिया जाएगा। इसका वितरण नागरिक आपूर्ति निगम के स्टॉक के आधार पर होगा। तीन माह का चावल और अन्य सामग्री जून में 31 मई तक उठानी होगी। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद हितग्राही हर माह राशन लेंगे। ई-पोस मशीन से रसीद दी जाएगी। जून में उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव मनाया जाएगा। इसमें दुकान स्तरीय निगरानी समिति की मौजूदगी में वितरण किया जाएगा। उधर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने चावल उत्सव की तिथि तय कर दी है। उत्सव के दिन तीन माह का चावल वितरित किया जाएगा। इसके लिए वाहन और सुरक्षित भण्डारण की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वह समय पर राशन सामग्री के भण्डारण और वितरण का सत्यापन करेगा। दुकानों में पोस्टर, बैनर और अन्य माध्यमों से चावल वितरण की जानकारी दी जाएगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!