HomeCHHATTISGARHआदिवासी युवती से मानव तस्करी का संदेह,पिता ने पुलिस से लगाया गुहार

आदिवासी युवती से मानव तस्करी का संदेह,पिता ने पुलिस से लगाया गुहार

Published on

आदिवासी युवती से मानव तस्करी का संदेह,पिता ने पुलिस से लगाया गुहार

छत्तीसगढ़।कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत बेला ग्राम पंचायत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक आदिवासी युवती को कथित तौर पर पंजाब में बेच दिया गया है। युवती के पिता ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी को उसी गांव के एक व्यक्ति ने एक साल के ‘एग्रीमेंट’ के बहाने पंजाब भेजकर बेच दिया है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्हें इस सौदे की कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने अपनी बेटी की खबर लेने की कोशिश की तो उन्हें सिर्फ यही जवाब मिला कि ‘बेटी को काम पर भेज दिया गया है।’ तब से वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई बातचीत नहीं हो पाई है। परिवार का कहना है कि लंबे समय से बेटी की खबर न मिलने और संपर्क टूट जाने से उनके साथ कोई अनहोनी होने का डर बना हुआ है।

पीड़िता के परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए और इस सौदे में भूमिका निभाने वाले एजेंटों या कथित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अपील की है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और आदिवासी समुदाय की सुरक्षा और विश्वास की रक्षा की जानी चाहिए।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!