HomeKORBAडोम नाला में बनेगा एनीकट, उरगा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आसपास...

डोम नाला में बनेगा एनीकट, उरगा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आसपास के गांवों को मिलेगा पानी

Published on

डोम नाला में बनेगा एनीकट, उरगा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आसपास के गांवों को मिलेगा पानी

कलेक्टर ने नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत ने आज उरगा सेमीपाली स्थित डोम नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उरगा सेमीपाली में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में व्याप्त पेयजल की समस्या के निराकरण और आसपास के गांव तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डोमनाला में एनीकट निर्माण की संभावना को मौके पर देखा। कलेक्टर वसंत ने पीएचई, सिंचाई विभाग और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डोमनाला में एनीकट बनने से होने वाले लाभ और जलसंरक्षण के महत्व को ध्यान रखकर एनीकट निर्माण हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नाले के आसपास सब्जी उत्पादन करने वाले छोटे किसानों के हितों का भी ध्यान रखने और एनीकट बनने के बाद सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। एनीकट बनने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित निस्तारी की सुविधा, आसपास के जलस्रोत के स्तर में वृद्धि, किसानों को स्वयं के पंप में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड के ईई योगेश पटेल, सिंचाई विभाग के ईई एसएल द्विवेदी, पीएचई के ईई  रमनकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!