HomeCHHATTISGARHदस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

Published on

दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

उप निरीक्षक द्वारा 50,000 रुपए की गई थी मांग

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एंटी करप्शन ब्यूरो,बिलासपुर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने बोलेरो वाहन छोड़ने के बदले शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पंचराम चौहान,निवासी केसला, जिला कोरबा ने एसीबी कार्यालय, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाने में उसकी बोलेरो गाड़ी को डीजल चोरी के झूठे आरोप में जब्त किया गया था। मामले में कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा द्वारा 50,000 रुपए की मांग की गई। पंचराम चौहान द्वारा रकम नहीं दे पाने की स्थिति में गाड़ी को थाने में ही रख लिया गया और बार-बार निवेदन के बावजूद न तो कोई कार्रवाई हुई, न ही वाहन छोड़ा गया।

पहली किस्त लेते पकड़ा गया आरोपी

शिकायतकर्ता पंचराम चौहान ने एसीबी को यह भी बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई । शनिवार को आरोपी सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा को 10,000 रुपए की पहली किस्त लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!