HomeKORBAजनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की शिकायत, जनदर्शन में कुल 119...

जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की शिकायत, जनदर्शन में कुल 119 आवेदन प्राप्त

Published on

जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की शिकायत, जनदर्शन में कुल 119 आवेदन प्राप्त

कोरबा । कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें ग्राम डोंगर तराई- कुटेश्वर नगोई के मोती दास ने भूमि का पट्टा देने की मांग की। ग्राम शिवपुर- पाली की आरती तिर्की ने जाति प्रमाण पत्र, नहर पारा कोरबा की रास्ती बाई ने नोनी सशक्ति योजना में लेबर इंस्पेक्टर द्वारा पैसा मांगने की शिकायत, उरगा के संतोष पाटनवार ने विद्युत विभाग के कर्मचारियां द्वारा मीटर रीडिंग हेतु आवेदन देने पर भी मीटर रीडिंग में सुधार नहीं करने की शिकायत, ग्राम अमलडीहा की मनोज बाई कंवर ने गांव के स्कूल में अहाता निर्माण, कार्यालय उप संचालक पंचायत में सहायक ग्रेड 3 अनिल जाटवार ने अनुकम्पा नियुक्ति की परीवीक्षा अवधि समाप्त करने, बालको के कार्तिक यादव ने सीमांकन करने, ग्राम गिधौरी की होलिका बाई ने मजदूरी भुगतान, ग्राम कोथारी के जितेन्द्र भूषण ने प्रधानमंत्री आवास में उनका चयन करने, ग्राम टूगुंमाड़ा के शत्रुहन लाल ने फर्जी वन अधिकार पटटा, ग्राम चारमार की जुमरातन बाई खान ने गांव के कुछ लोगांं द्वारा पीएम आवास निर्माण कार्य को बाधित करने, ग्राम कोरकोमा के संत कुमार ने भूमि कब्जा, ग्राम धवईपुर की बिहान जननी महिला कलस्टर संगठन के महिलाओं ने पानी व शौचालय की व्यवस्था का आवेदन दिया। कलेक्टर ने जनदर्शन से प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!