HomeKORBAहोली से पहले कोरबा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 68 गुंडा-बदमाशों और अपराधियों...

होली से पहले कोरबा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 68 गुंडा-बदमाशों और अपराधियों को भेजा गया जेल

Published on

होली से पहले कोरबा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 68 गुंडा-बदमाशों और अपराधियों को भेजा गया जेल

कोरबा। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस इकाइयों द्वारा अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के तहत विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे गुंडा बदमाशों के वारंटों की तामीली की गई, जिसमें 4 स्थायी वारंट एवं 64 गिरफ्तारी वारंटों के तहत कुल 68 आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

कोरबा पुलिस की सख़्त चेतावनी:

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि गुंडा तत्व, आदतन अपराधी एवं सामाजिक शांति में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे सभी व्यक्तियों पर, जो कानून का उल्लंघन करने या जनता में भय उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है तथा असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को देने का अनुरोध करती है, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग प्राप्त हो सके।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!