HomeBlogजिला पंचायत कोरबा में पहली बार भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष...

जिला पंचायत कोरबा में पहली बार भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

Published on

HIGHLIGHT

  • पवन सिंह अध्यक्ष, श्रीमती निकिता जायसवाल उपाध्यक्ष बनी
  • जमकर हुई आतिशबाजी
  • मनोज शर्मा के नेतृत्व में सभी जनपदों एवं जिला पंचायत में भाजपा का लहराया परचम

कोरबा। कोरबा जिला पंचायत में आज भारी गहमा-गहमी के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। दोनों ही पदों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिला पंचायत कोरबा में पहली बार भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष एवं श्रीमती निकिता जायसवाल उपाध्यक्ष बनी हैं।प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई और 12.30 बजे तक अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। भाजपा की रणनीति कामयाब हुई और अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गया। डॉ. पवन सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बने।

इसके बाद दोपहर 2.30बजे उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई और उपाध्यक्ष के लिए सिर्फ निकिता जायसवाल ने नामांकन भरा। इस तरह श्रीमती निकिता जायसवाल को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। पर्यवेक्षक के रूप में बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू पहुंचे थे। जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा की रणनीति कामयाब हुई और दोनों पदों पर भाजपा समर्थित सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। मनोज शर्मा के नेतृत्व में कल सभी जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद जिला पंचायत के प्रतिष्ठित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर ही भाजपा का परचम लहराया।


जिला पंचायत के 12 सदस्यों में सिर्फ कांग्रेस को एक और गोंडवाना को 1 सीट मिली, जबकि पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी, बाकी अन्य निर्दलीय भी भाजपा समर्थित थे। जिला पंचायत सदस्य के रूप में रज्जाक अली ने भी भाजपा को सपोर्ट किया। वे भी उपाध्यक्ष के लिए रणनीति बना रहे थे और नामांकन भरने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें प्रस्तावक भी नहीं मिला और इस तरह निकिता जायसवाल उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
दोनों प्रतिष्ठित पदों पर पहली बार जिला पंचायत कोरबा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा से बने हैं। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण होने के बाद भाजपाईयों ने जमकर आतिशबाजी की और उल्लास मनाया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में पूर्व बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, राजेन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, महामंत्री टिकेश्वर राठिया, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भुवनेश्वर तिवारी, गजेन्द्र मानसर, मुकेश कौशिक, पवन सिन्हा, श्री राठौर, संदीप कंवर, बलराम विश्वकर्मा, विष्णु यादव, विजय जगत, राजेन्द्र राठिया, बृज राठिया, विक्की अग्रवाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!