HomeCHHATTISGARHविधानसभा बजट सत्र: राशन कार्ड और धान खरीद में अनियमितताओं को लेकर...

विधानसभा बजट सत्र: राशन कार्ड और धान खरीद में अनियमितताओं को लेकर सदन में हंगामा

Published on

खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल बोले- निष्पक्ष जांच होगी 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल में राशन कार्ड परिवर्तन और धान खरीदी में अनियमितता के मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में एपीएल से बीपीएल में बदले गए राशन कार्डों का मुद्दा उठाया। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए। इस पर खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। 

विधानसभा में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि 57 बीपीएल कार्ड ऐसे लोगों को जारी कर दिए गए हैं, जो सक्षम हैं और उन्होंने कभी आवेदन भी नहीं दिया। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फर्जी कार्ड बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि 2022 से 2025 तक किसी भी एपीएल कार्ड को बीपीएल में नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो सरकार जांच कराएगी। मंत्री ने सदन में बेलतरा विधानसभा के संदेहास्पद राशन कार्डों की जांच कराने की घोषणा की।

धान खरीदी में अनियमितता का मामला गरमाया
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने स्वयं जाकर धान खरीदी केंद्रों की जांच की है और सरकार सदन को गुमराह कर रही है। महंत ने कहा कि विधायकों की समिति से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।” इस मामले पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही।

Latest articles

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव...

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर...

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त  शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ कोरबा। छत्तीसगढ़...

कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर आठ घण्टे उरगा-कुदमुरा मार्ग जाम,अपर कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद बनी सहमति

कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर आठ घण्टे उरगा-कुदमुरा मार्ग जाम,अपर कलेक्टर के लिखित आश्वासन...

More like this

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव...

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर...

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त  शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ कोरबा। छत्तीसगढ़...
error: Content is protected !!