Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » राष्ट्रीय समाचार
    राष्ट्रीय समाचार

    देश के 19 राज्यों में BJP या NDA की सरकार

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 21, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    HIGHLIGHTS

    • मोदी के तीसरे टर्म में 8 राज्यों में चुनाव हुए, एनडीए 6 में जीती
    • मध्य भारत में बीजेपी का बढ़ता ग्राफ
    • एनडीए ने इंदिरा के शासनकाल में कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की

    नई दिल्ली। दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ले ली है। भाजपा 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है। इसी के साथ भाजपा व एनडीए गठबंधन की देश के 19 राज्यों में सरकार बन गई है। 

    2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा।

    इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा या गठबंधन की सरकार बनी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एसकेएम के बीच गठबंधन टूट गया, हालांकि केंद्र में दोनों साथ हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। 2025 में दिल्ली जीत के साथ 19 राज्यों में भाजपा या गठबंधन की सरकार हो गई।

    2018 में भाजपा गठबंधन ने इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी की
    देश के सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का रिकॉर्ड 2018 में भाजपा गठबंधन के पास था। मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर एनडीए 21 राज्यों में पहुंच गई थी। इसी के साथ एनडीए ने इंदिरा के शासनकाल में कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की। आजाद भारत में जब राज्यों के चुनाव हुए तो केंद्र के साथ-साथ 21 राज्यों में कांग्रेस पार्टी का शासन था।

    हिमाचल-झारखंड में सरकार होती तो एनडीए पुराने रिकॉर्ड तक पहुंचती
    भाजपा गठबंधन अगर हिमाचल प्रदेश और झारखंड में चुनाव जीत जाता तो रिकॉर्ड 21 राज्यों में उसकी सरकार होती। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होता। 2024 में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में जेएमएम गठबंधन को 56 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा 21 सीटों पर सिमट गई। वहीं 2022 में हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

    कहां-कहां भाजपा सरकार 
    उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड)
    उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और पंजाब में आप सरकार है। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है। 

    दिल्लीः दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। 

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। वे 2017 में पहली बार और 2022 में दूसरी बार यूपी के सीएम बने थे। तब भाजपा ने 403 सीटों में से 222 पर जीत दर्ज की थी। यूपी में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा।

    उत्तराखंड: उत्तराखंड में बीजेपी सरकार है। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में 70 सीटों में से भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी। पुष्कर सिंह धामी मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा।

    हरियाणा: 2024 लोकसभा चुनाव के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर दर्ज की थी। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार है। 2024 में जीत से पहले भाजपा यहां 2014 और 2019 का चुनाव लगातार जीती। नायब सिंह सैनी हरियाणा के 19वें मुख्यमंत्री हैं।

    पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा)
    बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार है, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, झारखंड में जेएमएम की सरकार और ओडिशा में भाजपा की सरकार है। यहां कुल 722 विधायकों में से 152 भाजपा के हैं, यानी 21%।

    बिहार: 243 सीटों वाले बिहार में एनडीए सरकार है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। वह लगातार 2015 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि नीतीश पहले इंडिया गठबंधन के साथ थे। बाद में वह एनडीए के साथ आ गए।

    ओडिशा: 2024 में ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। भाजपा ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की। ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हैं जिन्होंने 12 जून 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
     
    पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, गोवा)
    महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना के साथ भाजपा सरकार है। गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार है और राजस्थान में भी भाजपा सरकार है। इन तीनों प्रदेशों के 710 विधायकों में से 429 भाजपा के हैं, यानी 60%।

    राजस्थान: राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा ने 200 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भजनलाल शर्मा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आजादी के बाद से अबतक भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान में छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

    गुजरात: गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था। 182 सीटों में से 156 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भूपेंद्र पटेल मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। 1998 से गुजरात में लगातार बीजेपी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में एनडीए सरकार है। 2024 में 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 132 सीटों पर जीत मिली थी। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना को 57 सीटें मिलीं थीं। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

    गोवा: 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में प्रमोद सावंत एनडीए के मुख्यमंत्री हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 26 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के पास यहां एक-एक लोकसभा और राज्यसभा की सीटें हैं। प्रमोद सांवत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने।

    मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)
    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में भाजपा सरकार है। यहां कुल 420 विधायक चुने जाते हैं, जिनमें 217 भाजपा के हैं, यानी 51%।

    मध्य प्रदेश: मोहन यादव मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली थी।

    छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस सिर्फ 35 सीट ही जीत पाई थी।

    दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना)
    दक्षिण भारत में सिर्फ आंध्र प्रदेश में भाजपा गठबंधन सरकार है। वहीं तमिलनाडु में स्टालिन सरकार है। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार है। वहीं केरल में सीपीआई (एम) की सरकार है।

    आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 12 जून 2024 को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में 175 सीटों पर टीडीपी ने 135 में जीत दर्ज की थी।

    पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा+ सरकार
    असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। वहीं मेघालय, सिक्किम (राज्य में अलग और केंद्र में गठबंधन) और नगालैंड में एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ से केदारनाथ यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की हुई मौत

    May 31, 2025

    छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    April 7, 2025

    18 हजार करोड़ की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी…महाराष्ट्र, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के 15 जिलों से होकर गुजरेगी ये लाइन

    April 5, 2025

    भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने मोदी-भागवत की मुलाकात के बाद कवायद तेज

    April 2, 2025

    कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों के लिए  व्हिप जारी किया

    April 1, 2025

    बुलडोजर एक्शन को अमानवीय और अवैध बताया 10-10 लाख मुआवजा देने का आदेश

    April 1, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.