HomeRAIPUR15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए रद्द

15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए रद्द

Published on

15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए रद्द

रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा शहद एवं नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत फर्जी दावों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के बाद 15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए रद्द किया गया, जबकि 4 अस्पतालों का 6 माह, 4 का 3 माह के लिए निलम्बन किया गया तथा 5 अस्पतालों को चेतावनी पत्र जारी किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की राष्ट्रीय धोखाधड़ी निरोधक इकाई समय-समय पर फर्जी दावों की पहचान कर ट्रिगर भेजती रही है। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ शासन ने विस्तृत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद राज्य नोडल एजेंसी ने संदिग्ध अस्पतालों की पहचान कर राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई थी। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन दो अस्पतालों का गहन भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सभी 28 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा उन्हें जवाब देने के लिए पर्याप्त समय दिया गया।

Latest articles

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

More like this

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...
error: Content is protected !!