Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » CHHATTISGARH
    CHHATTISGARH

    14 नगर निगम में महापौर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण प्रक्रिया पूरी

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJanuary 7, 2025Updated:January 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    14 नगर निगम में महापौर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण प्रक्रिया पूरी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में महापौर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया मंगलवार को पूरी हो गई। आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से की गई। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला महापौर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी। दुर्ग व बिलासपुर के महापौर पद पर ओबीसी और राजनांदगांव का महापौर पद अनारक्षित घोषित किया गया है। वहीं 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 एससी, 2 एसटी, 4 ओबीसी और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी।

    इसी तरह 124 नगर पंचायतों में आरक्षण किया गया है। इनमें 16 एससी सीटें (अनुसूचित जाति) आरक्षित हैं। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। 20 सीटें एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए हैं। इनमें से 7 सीटों से महिला चुनाव लड़ेंगी। वहीं ओबीसी के लिए 26 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से 9 सीटों को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। 62 सीट सामान्य के लिए रिजर्व रखा गया है। इनमें से 20 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 
    आरक्षण प्रकिया से खुश होकर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में जुट जाती है।

    14 नगर निगम में आरक्षण की स्थिति
    क्र.  स्थान             वर्ग
    1.    रायपुर            सामान्य महिला
    2.   बीरगांव           सामान्य महिला
    3.   दुर्ग                 ओबीसी महिला
    4.   भिलाई            ओबीसी
    5.   भिलाई-चरौदा   ओबीसी
    6.   रिसाली            एससी महिला
    7.   राजनांदगांव      सामान्य
    8.   बिलासपुर         ओबीसी
    9.   कोरबा              सामान्य महिला
    10.   धमतरी             सामान्य 
    11. रायगढ़             एससी
    12. अंबिकापुर         एसटी
    13. चिरमिरी          सामान्य
    14. जगदलपुर        सामान्य

    54 नगर पालिका में आरक्षण की स्थिति
    अनुसूचित जातिः अभनपुर, मंदिर हसौद, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर-नैला (महिला), अकलतरा व पंडरिया। 

    अनुसूचित जनजातिः नारायणपुर, जशपुर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व बीजापुर (महिला)। 

    ओबीसीः दल्लीराजहरा, तिल्दा-नेवरा, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़ (महिला), गोबरा-नवापारा (महिला), सूरजपुर (महिला), कुम्हारी (महिला)। 

    अनारक्षितः शिवपुर-चरचा, तखतपुर, किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली व बांकीमोंगरा (सभी महिला), सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, पेंड्रा, दीपका, सिमगा, अमलेश्वर, बैकुंठपुर व रामानुजगंज। 

    124 नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति
    अनुसूचित जातिः मारो, लवन, बिल्हा, नवागढ़, भटगांव, नयाबाराद्वार, बेरला, सारागांव, नरियारा, अड़भार, फिंगेश्वर, पथरिया (महिला), बलौदा, पामगढ़, सरसींवा व इंदौरी (महिला)।

    अनुसूचित जनजातिः भैरमपद बारसूर भोपालपटनम, फरंसगांव, बगीचा, नरहरपुर, सीतापुर, कुसमी, कोतबा, राजपुर, अंतागढ़, वाङ्‌ङ्कनगर, केशकाल, बस्तर (महिला), प्रेमनगर (महिला), दोरनापाल (महिला), डौंडी (महिला), कोंटा (महिला), पत्थलगांव (महिला), प्रतापपुर (महिला) हैं।

    अन्य पिछड़ा वर्गः पिपरिया, पंखाजूर, शिवरीनारायण, किरोड़ीमल नगर, साजा, जनकपुर, समोदा, चंद्रपुर, पवनी, लालबहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, बेरला, शिवनंदनपुर, कुनकुरी, माना कैंप, प. टुण्ड्रा, जरही, चिखलाकसा (महिला), कोटा (महिला), नवागढ़ (महिला), बिश्रामपुर (महिला), पांडातराई (महिला), खोंगापानी (महिला), दांड़ी (महिला), जरहागांव (महिला) व छुरीकला (महिला) है।

    अनारक्षितः झगराखंड (महिला), आमदी (महिला), धमधा (महिला), मगरलोड़ (महिला), राहौद (महिला), मल्हार (महिला), बसना (महिला), खरोरा (महिला), छुरा (महिला), भखारा (महिला), बरमकेला (महिला), पुसौर (महिला), छुईखदान (महिला), थानखम्हरिया (महिला), लखनपुर (महिला), घुमका (महिला), पटना (महिला), डोंगरगांव (महिला), उतई (महिला), मरवाही (महिला), धरमजयगढ़, डौंडीलोहार, कसडोल, गुरूर, गीदम, राजिम, गुंडरदेही, नई लेदरी, लैलूंगा, रोहांसी, देवभोग, जैजैपुर, देवकर, भिंभौरी, पिथौरा, चंदखुरी, सहसपुर लोहारा, पलारी, लारी, तुमगांव, कुरा, घरघोड़ा, परपोड़ी, सरिया, कोपरा, नगरी, पाली, भटगांव, पाटन, गंडई, डबरा, चारामा, बिलाईगढ़, कुसमी, बम्हनीडीह, बोड़ला, खरौद, छुरिया, कुरूद, पलारी, भानुप्रतापपुर, अंजु व सरगांव हैं। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.