HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे...

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे…

Published on

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने हैं। इसे लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गई है। पहले से यह था कि नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम से होंगे। इस बीच छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे। हालांकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे नगरीय निकाय के चुनाव

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने तारीखों को लेकर कहा कि बोर्ड एग्जाम से पहले प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव हो जाएंगे। साथ ही यह अटकलें हैं कि प्रदेश में सात जनवरी के बाद कभी आचार संहिता लग सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

ईवीएम से लग रहा था समय

दरअसल, ईवीएम मशीन से चुनाव की तैयारी में समय लग रहा था। इसके बाद बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ शासकीय और प्रशासन के स्तर पर भी चुनाव की तैयारी चल रही है। निकाय चुनाव को लेकर इस बार नियमों में परिवर्तन हुआ है। आरक्षण की प्रक्रिया भी होगी। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ मतपत्र की छपाई के लिए दर तय कर निर्देश जारी कर दिया है। प्रदेश सभी कलेक्टरों को राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं। महापौर और अध्यक्ष पदों के मतपत्रों का स्थानीय स्तर पर ही मुद्रण होगा। इस बार छत्तीसगढ़ के 169 निकायों में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव दलीय आधार पर होते हैं।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!