HomeKORBAउद्योग मंत्री ने कोरबा रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड बूथ का किया उद्घाटन,...

उद्योग मंत्री ने कोरबा रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड बूथ का किया उद्घाटन, मंत्री बोले : प्रीपेड बूथ से न तो यात्रियों को और न ही ऑटो चालकों को होगी परेशानी

Published on

उद्योग मंत्री ने कोरबा रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड बूथ का किया उद्घाटन, मंत्री बोले : प्रीपेड बूथ से न तो यात्रियों को और न ही ऑटो चालकों को होगी परेशानी

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज बुधवार को कोरबा रेलवे स्टेशन में “प्रीपेड बूथ इजी ट्रिप”का शुभारंभ किया। मंत्री देवांगन में प्रीपेड बूथ का फीता काटकर शुभारंभ कर परिसर का बूथ का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से कोरबा वासियों की मांग रही है कि स्टेशन परिसर में प्री पेड बूथ का संचालन हो। प्रीपेड बूथ से ऑटो लेना सुरक्षा की गारंटी के साथ निर्धारित किराया ही लोगों को देना होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ ऑटो चालक भी कहीं ना कहीं परेशानी का सामना कर रहे थे। प्रीपेड बूथ से ना तो यात्रियों को परेशानी होगी न ही ऑटो चालकों को दिक्कतें होंगी।

इस अवसर पर मंत्र देवांगन ने कहा की कोरबा के ऑटो चालक बहुत ही ईमानदार हैँ, ऐसे कई उदाहरण है जब लोगों ने अपने बेग, मोबाइल, पर्स गलती से छोड़ दिए थे तब ऑटो चालकों ने ईमानदारी का परिचय देकर अपना ही नहीं कोरबा शहर की पहचान बनाई।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विशेषकर ऐसे यात्री जो पहली बार कोरबा पहुंचते है उनको ऑटो का किराया नहीं मालूम होता है अब वे सीधे प्री पेड बूथ पर जाकर सीधे टिकट ले सकेंगे। इस अवसर पर डॉ राजीव सिंह, वार्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद सुफल दास, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जिला परिवहन अधिकारी,ऑटो संघ के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

शहर के 42 स्थानों तक का किराया तय, ऑटोमेटिक पर्ची मिलेगी

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया की रेलवे स्टेशन से शहर के विभिन्न 42 स्थान तक का किराया ऑटो चालकों के साथ बैठक कर निर्धारित किया गया है। प्रीपेड बूथ में स्थान बताने के बाद ऑटो नंबर और टिकट ऑटोमेटिक तरीके से जनरेट होगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!