HomeBILASPURसहकारी बैंक में लाखों रुपए का गबन,9 कर्मचारियों पर कार्रवाई, दो बर्खास्त

सहकारी बैंक में लाखों रुपए का गबन,9 कर्मचारियों पर कार्रवाई, दो बर्खास्त

Published on

सहकारी बैंक में लाखों रुपए का गबन, 9 कर्मचारियों पर कार्रवाई, दो बर्खास्त

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपसमिति ने किसानों के खातों से लाखों रुपये की हेराफेरी के आरोप में 9 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। जूनियर क्लर्क हर्षिता पांडेय और धर्मेंद्र साहू को नौकरी से बर्खास्त किया गया । रुचि पांडेय और अनामिका साव को निम्न वेतनमान में पदावनत किया गया। साथ ही अनुपमा तिवारी और अशोक कुमार पटेल की दो वेतन वृद्धि रोक दी गई ।

नेहरू चौक शाखा के खातेदार रामकुमार कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बचत खाते से एटीएम के माध्यम से 5,57,000 रुपये की अवैध निकासी की गई। पुलिस जांच में पुष्टि होने पर बैंक ने इस रकम को ब्याज सहित वसूली का निर्णय लिया और सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 64/84 के तहत वाद दायर किया।।कर्मचारी हर्षिता पांडेय के विरुद्ध खातों से अनाधिकृत निकासी की जांच के बाद कार्रवाई की गई । धर्मेंद्र साहू के मामले में यह भी पाया गया।कि भर्ती के दौरान छत्तीसगढ़ के निवासी होने का प्रमाण पत्र।उपलब्ध नहीं था। स्थानीय निवास प्रमाण पत्र कई वर्षों बाद तैयार किया गया ।

कर्मचारी रुचि पांडेय ने बीजीएल खाते से 1,43,988 रुपये अपने निजी खाते में स्थानांतरित कर बैंक को नुकसान पहुंचाया। अनामिका साव और अनुपमा तिवारी की आईडी का रुचि पांडेय द्वारा गबन की गई राशि में उपयोग हुआ । अशोक कुमार पटेल ने
कैशियर रहते हुए छोटे रकबे वाले किसानों के लिए अधिक रकबा दर्शाकर रकम निकासी की।

सभी मामलों में जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बैंक ने न्यायालय में मामले दर्ज करने और भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!