Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    नक्सली इमारत का जमींदोज होना छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे का बिगुल:रामू रोहरा

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नक्सली इमारत का जमींदोज होना छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे का बिगुल:रामू रोहरा

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कोमटपल्ली गाँव में सोमवार को नक्सलियों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े नक्सली स्मारक को धराशायी करने और 25 लाख रु. के इनामी हार्डकोर नक्सली प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी की पुष्टि किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह नक्सल क्षेत्र में मिली एक बहुत बड़ी सफलता है। श्री रोहरा ने कहा कि स्मारक को धराशायी करना और हार्डकोर नक्सली को धर दबोचना, दोनों ही छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा शुभ संकेत है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की जड़ें अब उखड़ रही हैं।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने!केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलियों के खूनी खेल का केंद्र बना हुआ है। लेकिन जिस तरह केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ समन्वित रणनीति बनाकर काम कर रही है, उससे उम्मीद की वह मशाल धधकने लगी है जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देश और छत्तीसगढ़ को दिए गए भरोसे से प्रज्जवलित हुई है कि मार्च 2026 तक देश में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद को लेकर जिस तरह से सुरक्षा बल के जवान अभियान चला रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि यह अब निर्णायक लड़ाई पर आ चुका है। फोर्स अब पूरी ताकत से माओवादी संगठन को कुचलने का काम कर रही है, जिसमें उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष फोर्स ने केवल छत्तीसगढ़ में ही सवा 2 सौ से अधिक माओवादियों को ढेर किया है, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी सफलता है।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक विजन के साथ नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए सख्त फैसले लिए हैं। एक तरफ सुरक्षा बल और पुलिस के जवान माओवाद पर निर्णायक प्रहार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएँ नक्सल प्रभावित गाँवों में संचालित की जा रही हैं। इनमें नियद नेल्लानार, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन), आदिवासी ग्रामीण आवास योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण की मानक राशि में वृद्धि आदि उल्लेखनीय है। 16 फरवरी 2024 को शुरू की गई नियद नेल्लानार योजना के जरिए सुदूर नक्सल प्रभावित गाँवों में दो दर्जन से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है। श्री रोहरा ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्यों को भी अंजाम दिया जा रहा है, जिससे वहाँ के लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह वामपंथी उग्रवाद को समूल नष्ट करने को लेकर न सिर्फ गंभीर हैं बल्कि इसके लिए मोदी सरकार हर संसाधन मुहैया करा रही है। केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ समन्वित रणनीति बनाकर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। बस्तर संभाग में ऑपरेशन के तहत साल 2024 में अब तक कुल 884 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। लगभग इतनी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि सवा 2 सौ से अधिक नक्सली मारे गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.