HomeRAIPURरायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के दावे…23 नवंबर को...

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के दावे…23 नवंबर को नतीजे

Published on

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के दावे…23 नवंबर को नतीजे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर यानी शनिवार को होगी। लेकिन, इससे पहले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी (Sunil Soni) ने जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी (BJP) ने विकास को अपना मुख्य मुद्दा बनाया और  जनता ने भी विकास कार्यों के आधार पर मतदान किया है। सोनी ने कहा कि रायपुर के पूर्व मेयर रहते हुए हमने शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए थे। “मैंने अपने मेयर के कार्यकाल में रायपुर के विकास के लिए जो काम किए, उनका असर आज भी दिखाई देता है. जनता ने हमारे काम को सराहा है और हमें पूरा भरोसा है कि इस बार जीत हमारी होगी।”

बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस पर चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया।सुनील सोनी का कहना है कि कांग्रेस ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की और फेक वीडियो वायरल किए, लेकिन जनता ने सच्चाई को पहचाना और बीजेपी के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्म और जाति की राजनीति करती है, लेकिन इस बार जनता ने उनकी इन साजिशों को नकार दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का आत्मविश्वास भी है बुलंद

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने भी अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है।उन्होंने कहा कि जनता ने सक्रिय और निष्क्रिय राजनीति के बीच अंतर समझते हुए मतदान किया है।उनका मानना है कि इस बार रायपुर दक्षिण का इतिहास बदलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार युवा को मौका देने का निर्णय लिया है। मैंने अपनी पूरी ताकत जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं को हल करने में लगाई है।

चुनाव परिणाम 23 नवंबर को

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जनता का फैसला किसके पक्ष में जाता है, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का कहना है कि चुनाव में जीत हो या हार, मैं जनता की सेवा करता रहूंगा।रायपुर दक्षिण का विकास मेरी प्राथमिकता है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।उनका कहना है कि जनता ने विकास के लिए वोट दिया है और यह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. दोनों प्रत्याशी भले ही अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हों, लेकिन सभी की नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि रायपुर दक्षिण की कमान किसके हाथ में जाएगी।

Latest articles

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

More like this

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...
error: Content is protected !!