HomeBlogरायपुर: इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विमान उड़ान नहीं भर सका?

रायपुर: इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विमान उड़ान नहीं भर सका?

Published on

रायपुर: इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी,विमान उड़ान नहीं भर सका?

रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भोपाल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार शाम 5:15 बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होनी थी। सभी यात्री विमान में सवार हो गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। करीब 45 मिनट तक यात्री विमान में ही फंसे रहे और परेशान रहे। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उड़ान के नए समय की घोषणा कर दी गई है। अब यह फ्लाइट रात 8.30 बजे उड़ान भरेगी।

रायपुर से भोपाल जा रही थी फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई 7371 को गुरुवार शाम 5:15 बजे अपने निर्धारित समय पर रायपुर से भोपाल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरना था। सभी यात्री विमान पर सवार हो गए थे। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। करीब 45 मिनट तक यात्री विमान में ही फंसे रहे और परेशान होते ही। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

नया टाइम शेड्यूल

फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद और पैसेंजर्स के लिए नया टाइम शेड्यूल किया गया है. फ्लाइट का नया प्रस्थान समय 8:30 बजे है।

इंडिगो ने लिखा पत्र

फ्लाइट में आई तकनीकी खराब को लेकर IndiGo ने अपने यात्रियों के नाम एक अपठित संदेश लिखा है. पत्र में लिखा गया- ‘इंडिगो: प्रिय फल्यार, 21 नवंबर को उड़ान 6ई 7371, आरपीआर-बीएचओ, पीएनआर के318पीजी में देरी हुई है और नया प्रस्थान समय 20.30 बजे है।हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है और इससे आपको होने वाली असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं. हमारी टीम आपको जल्द से जल्द हवाई यात्रा कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। नवीनतम अपडेट के लिए, बेझिझक हमारी आधिकारिक वेबसाइट देखें या https:// पर 6Eskai पर एक संदेश भेजें।

सादर, इंडिगो

शाम 6:13 बजे

Latest articles

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत…

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत.. कोरबा।जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र...

More like this

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...
error: Content is protected !!