HomeRAIGARHनवरात्रि में 4 अक्टूबर से खड़गांव में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

नवरात्रि में 4 अक्टूबर से खड़गांव में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Published on

नवरात्रि में 4 अक्टूबर से खड़गांव में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

धरमजयगढ़/रायगढ़। श्रीमद्भागवत कथा को भगवान श्री कृष्ण का साहित्यिक अवतार माना जाता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से आध्यात्मिक विकास होता है तथा भगवान के प्रति भक्ति गहरी होती है। इसी उद्देश्य से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन खड़गाव में किया जा रहा है।

आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ता विनोद गोयल, लक्ष्मण गोयल ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी खड़गांव गांव में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। पूज्य भागवत वक्ता एवं भजन सम्राट गौरव कृष्ण गोस्वामी के शिष्य पंडित आशुतोष कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृंदावन द्वारा 4 से 10 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

भागवत कथा के आयोजन की जिम्मेदारी समिति के मनोज गोयल, मोहन गोयल, हनुमान प्रसाद की टीम को दी गई है तथा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सतीश गोयल, नवीन गोयल की टीम को दी गई है।आयोजन समिति ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ी कथा को सुनने व अधिकाधिक संख्या में यज्ञ व कथा में भागीदार बनने की अपील जनमानस से की है।

Latest articles

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन 8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक...

More like this

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...
error: Content is protected !!