HomeCrime newsमछली चोरी के शक में आधी रात को बुजुर्ग की हत्या, चंद...

मछली चोरी के शक में आधी रात को बुजुर्ग की हत्या, चंद घंटों में ही आरोपी गिरफ्तार

Published on

मछली चोरी के शक में आधी रात को बुजुर्ग की हत्या, चंद घंटों में ही आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार के समीप गांव के एक खेत में सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को घटना की जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान कटघोरा पुलिस ने चंद घंटों में ही ग्राम तानाखार निवासी 32 वर्षीय युवक विजय बहादुर सिंह कंवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। संदेही युवक ने बताया कि वह रोजाना अपने खेत में मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाता था। लेकिन हर सुबह जब वह मछली लेने जाता तो जाल सहित मछली गायब हो जाती थी। ऐसा रोजाना होता था, इसलिए बुधवार की रात करीब 2 बजे युवक अपने खेत के पास घात लगाकर बैठा था। इसी दौरान चंदनपुर निवासी वृद्ध लालजी पाटले उम्र 65 वर्ष विजय बहादुर के खेत से गुजर रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे विजय बहादुर सिंह कंवर ने वृद्ध लालजी पाटले की लाठी छीनकर मारपीट की और वहां से चला गया। कटघोरा पुलिस युवक विजय बहादुर सिंह कंवर को गिरफ्तार कर धारा 103(1 ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!