Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे – विष्णु देव साय

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गृहग्राम बगिया में मोर बूथ – मोर अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृहग्राम बगिया में “मोर बूथ – मोर अभियान” सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म माननवाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हम छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।

    सीएम साय ने सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ – मोर अभियान के तहत सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य, पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

    “हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएँगे” का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज उन्हें झारखंड भी जाना है, लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100 सदस्य बनाना है।

    विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके तहत अभी 19 लाख सदस्य बनना हर्ष का विषय है। उन्होंने जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जशपुर जिले में अभी तक 40 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसका मैं स्वागत करता हूँ। आगामी दिनों में जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार्टी जरूर पूरा करेगी।

    कार्यक्रम में जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रोहित साय, मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप, अनिल अग्रवाल, सुनील चौधरी, अन्य गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.