HomeRAIPURआरक्षण खत्म करने के बयान पर भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला...

आरक्षण खत्म करने के बयान पर भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

Published on

आरक्षण खत्म करने के बयान पर भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट के समक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। गत दिनों आरक्षण विरोधी राहुल गांधी के बयान से आक्रोशित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित एसटी एससी मोर्चा द्वारा 23 सितंबर को आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को सासंद विधायक सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता जी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस की सरकार आने के बाद देश में आरक्षण खत्म कर देंगे ।इस प्रकार के बयान से पूरे देश में आरक्षित वर्गों में आक्रोश का वातावरण बन गया है शुरू से आरक्षण विरोधी रही कांग्रेस के चाल चरित्र चेहरा अब सामने आ गया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज धरना प्रदर्शन किया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संसद में कुछ और बोलते हैं अमेरिका में कुछ और बोलते हैं इस तरह देश के जनता को भ्रमित करने में लगे रहते हैं लेकिन उनके अमेरिका में जाकर आरक्षण विरोधी बयान ने देश में आरक्षण प्राप्त एस टी एस सी और ओबीसी वर्ग को गहरा आघात पहुंचा है। इस तरह से कांग्रेस का दो मुंहा चरित्र उजागर हो गया है जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने कहा कि दोहरी नागरिकता रखने वाले राहुल गांधी द्वारा देश को संविधान आरक्षण के नाम पर गुमराह कर देश में रहने वाले ओबीसी एसटी एससी लोगों को भ्रमित किया जा रहा है जिसके कारण देश का माहौल खराब करने के लिए राहुल गांधी विदेश में जाकर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इससे क्या लगता है कि कांग्रेस के लोग हमारे देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी क्या बोल रहे हैं वह समझ से परे हैं और राहुल गांधी के इस प्रकार के बयान बाजी से सभी दुखी है,आक्रोशित है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में रहने के बावजूद वे विदेश में जाकर हमारे भारत जैसे शांति प्रिय देश के बारे में जाकर अनर्गल बयान कर रहे हैं। और हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं। हमारे देश में सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं और हम आरक्षण को और कैसे बढ़ाए इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी चिंता कर रही है लेकिन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उसे खत्म करने की बात कर रहे है कहीं ना कहीं यह कांग्रेस की आरक्षण विरोधी मानसिकता है। धरना प्रदर्शन को प्रदेश भाजपा मंत्री किशोर महानंद वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ पार्षद गण सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया तत्पश्चात राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी व आभार प्रदर्शन भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने किया, इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष खिलावन साहू ,शांतनु साहू ,अशोक सिन्हा, देवव्रत साहू ,होरीलाल सिन्हा राजेंद्र नायक, छगन साहू, श्रवण यदु आशीष साहू ,चूड़ामणि निर्मलकर भगवान यादव ,नरेंद्र निर्मलकर तामेश्वर साहू ,नरेंद्र साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!