HomeCHHATTISGARHCG : बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत 6 स्कूली बच्चे...

CG : बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल

Published on

CG : बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है। बताया गया कि, सभी खंडहर में तेंदू के पेड़ के पास खड़े थे। अचानक बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया।

4-4 लाख रूपए की सहायता राशि मिलेगी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।



एक दिन पहले भी बच्चे की गई थी जान, 8 लोग झुलसे थे

जांजगीर-चांपा जिले में भी एक दिन पहले रविवार को ग्राम सुकाली में बिजली की चपेट में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग झुलस गए थे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दोपहर करीब 3 बजे 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तालाब के पास पिकनिक मनाने गए थे। तभी मौसम बदलने पर तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण का नाम अभी तक सामने नहीं आ सका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।

मृतकों और घायलों के नाम

• रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल, मनगटा
•परस साहू पुत्र लूणकरण साहू, मनगटा
•शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
•पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
•नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
•चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
•अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
•रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल

Latest articles

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ...

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन...

More like this

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ...
error: Content is protected !!