Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    प्रेस कॉन्फ्रेंस: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अब तक 19 लाख सदस्य बनाए: सिंहदेव

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रेस कॉन्फ्रेंस: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अब तक 19 लाख सदस्य बनाए: सिंहदेव

    25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाए जाएंगे

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अच्छी सफलता हासिल की है। सिंहदेव ने कहा कि अब तक प्रदेश में 19 लाख भाजपा सदस्य बन चुके हैं और निर्धारित अवधि में प्रदेश भाजपा सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेगी।

    भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ यह संगठन महापर्व अनवरत चल रहा है। इस अभियान को लगातार सबका अभूतपूर्व समर्थन व सहयोग मिल रहा है। अभी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों को छोड़कर 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया था और अब तक लगभग साढ़े 4 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें आज की तारीख तक 19 लाख भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। श्री सिंहदेव ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है की छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे। इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है, भोजन भी उन्हीं लोगों के साथ करना है और उसके बाद 100 सदस्य बनाना है। इस तरह 25 तारीख को हम मेंबरशिप की बहुत बड़ी छलांग लगाने वाले हैं।

    भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया के बूथ में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 20 आसला बूथ में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के तुलसा घाट में रहेंगे वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 234 में रहकर लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। विधायक बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी कोण्डागांव के बूथ क्रमांक 2 में रहेंगीं। इसी प्रकार से सभी मंत्रियों का सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का एक-एक बूथ पर जाना है। मेंबरशिप का बड़ा टारगेट हम लोग 25 सितंबर को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य है उसे हासिल करेंगे। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य कल 24 तारीख तक हम पूरा कर लेंगे और उसके बाद 25 सितंबर को 11 लाख नए सदस्य और बनाएंगे। 2 अक्टूबर तक लगातार भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर तक का हमारे पास समय है। दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान की लगातार समीक्षा हो रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े उपस्थित रहे। बैठक में इस अभियान के प्रदेश के दो प्रेरक प्रसंगों के बारे में श्री सिंहदेव ने बताया कि अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग अंतागढ़ विधानसभा में साहित्य सामग्री पहुँचाने जा रहे थे और बाढ़ में उनका चार पहिया वाहन बह गया। बड़ी मुश्किल से श्री नाग ने पेड़ पर लटककर अपनी जान बचाई। एक अन्य कार्यकर्ता, जो पहले कांग्रेस में था, अब बीजेपी में आकर उन्होंने मेंबरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया है और खास करके कांग्रेस के लोगों को फोकस करके भाजपा का सदस्य बनाया है। एक सामान्य कार्यकर्ता होने के बाद भी सदस्यता का नया रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी पत्रकार वार्ता में भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, कमल गर्ग और मितुल कोठारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.