Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 22, 2024Updated:September 22, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ●भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है : किरण देव,,जब-जब कांग्रेस की सरकार रही उनका एकमात्र उद्देश्य भ्रष्टाचार करना रहा :किरण देव

    ●हम सब भारत को विकसित भारत बनाने वाली पार्टी के सदस्य :बृजमोहन अग्रवाल

    ●आप सभी को भाजपा में जोड़ना मेरा सौभाग्य:अमित साहू

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा भाजपा के सदस्य बने। भाजपा की सदस्यता लेने आए लोगों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुवा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने स्वागत कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता लेने आए लोगों का भाजपा-परिवार में अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है और इसके नेता दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा वर्षभर कार्यक्रम करने वाली पार्टी है। भाजपा अपने संगठन की अंतिम इकाई तक जाकर काम करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। भाजपा की राष्ट्रीय स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की टोली है। श्री देव ने कहा कि पिछले 10-11 साल से प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यप्रणाली पूरी दुनिया देख रही है। श्री देव ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है, देश सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसकी आजादी के नाम पर वर्षों से इस देश में और विभिन्न राज्यों में जिसकी सरकारें रही है। लगभग साढ़े 5 दशक तक जिन्होंने इस देश पर शासन किया है उन्होंने केवल देश को लूटने का काम किया। जब-जब देश में एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उसका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना ही रहा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने तो भ्रष्टाचार, लूटपाट के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसीलिए 5 साल में जनता ने उसे सत्ता से हटा दिया। भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है और देश के प्रधान सेवक श्री मोदी दिन-रात मेहनत कर रहे है। प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, उज्जवला योजना, हर घर नल योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर प्रदेश सहित देश की जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की विधारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि आज देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश को एवं प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार झूठ बोल रहे हैं, कभी आरक्षण खत्म करने के नाम पर तो कभी संविधान को खतरे में बताकर। लेकिन देश की जनता को श्री मोदी पर भरोसा है। जब तक भाजपा है देश में कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी को विभिन्न देशों ने अपने देश का सर्वाेच्च सम्मान देकर देश को सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के नेता अमेरिका में देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत की बुराई करते हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने वालों से अपील की है कि अधिक-से-अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर भारत देश को विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग दें।

    हम सब भारत को विकसित भारत बनाने वाली पार्टी के सदस्य हैं : बृजमोहन अग्रवाल

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विकसित भारत और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाली पार्टी का सदस्य बन रहे है। भाजपा से जुड़ना मतलब मोदी जी से जुड़ना है। यहां से आज सभी संकल्प लेते हैं कि प्रत्येक सदस्य को कम-से- कम 100 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना सहित कई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है जिसके कारण लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। हमें इन योजनाओं के बारे में बताकर लोगों को सदस्य बनाना है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली, भारत के हिंदुओं के हित की रक्षा करने वाली, पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली पार्टी का सदस्य बनना है।

    भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व को मजबूत करने वाली पार्टी है। लम्बे संघर्ष और लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान के बाद आज भव्य राम मंदिर अयोध्या में बना है। श्री जूदेव ने कहा कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो हिंदुत्व को लगातार मजबूत करने के लिए काम करती है। हिंदुत्व किसी जाति धर्म का नहीं अपितु राष्ट्रीयता का प्रतीक है। अभी तक 17 हजार परिवारों को घर वापसी करवाई। राष्ट्रवाद, प्रेरणा और सुशासन और विकास के माध्यम से देश विकास कर रहा है। हमारे लिए लिए सबसे पहले देश आता है उसके बाद पार्टी संगठन अंत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता। जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल ने कहा कि अभी तक पूरे देश में साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा लोग इन 15 दिनों में सदस्य बन गए हैं और यह अभियान पूरे दो माह तक चलेगा। भाजपा एक विचार है, भाजपा एक ऐसे उद्देश्य के लिए काम करती है जो देश के गौरवशाली इतिहास को महान बनाती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी जहां-जहां पर भी जन सहयोग की आवश्यकता होती है, वहां सहयोग प्रदान करती है, ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन भी करते हैं। हम कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी करते हैं।

    आप सभी को पार्टी से जोड़ना मेरा सौभाग्य :अमित साहू

    अमित साहू ने कहा कि मैं पार्टी का वह कार्यकर्ता हूं जो आपको पार्टी से जोड़ने का माध्यम बनने जा रहा हूं, इसलिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि पार्टी से आप जैसे युवाओं, महिलाओं को जोड़ने का सौभाग्य मुझे मिला। आज सभी को मालूम है कि देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। देश में हिन्दुओं की रक्षा, भगवा ध्वज का सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा तैयार रही है। आप सभी भाजपा का सदस्य बनकर देश को एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनाने में, विकसित भारत बनाने में एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया।

    इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, भाजपा नेता, हेमंत सावलानी,विपिन साहू निशिकांत पांडे भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, अकबर अली, राजेश साहू, तौकिर रजा, संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.