जिला अध्यक्ष संतोष यादव और ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी जलाल राठिया को
कोरबा। रविवार को आम आदमी पार्टी केंद्रीय शीर्ष समिति और प्रदेश समिति ने संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा और सचिव शत्रुघ्न साहू को नियुक्त किया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव को जिला अध्यक्ष और ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी जगलाल राठिया को दी गई है।


इसी तरह आनंद सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नए पदाधिकारियों ने केंद्रीय शीर्ष समिति और प्रदेश समिति के प्रति आभार जताया है। इस नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
















































